उत्तराखंड- यहाँ पुलिस की कार्यवाही, किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर 442 मकान मालिकों का किया चालान, वसूला 44 लाख रुपये जुर्माना

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से शहरी व देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 442 मकान मालिक ऐसे पाए गए, जिन्होंने बिना सत्यापन के किरायेदार रखे हुए थे। पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों का चालान कर 44 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा संदेह के आधार पर 301 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दून पुलिस ने जिले में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग-अलग टीमों की ओर से अर्द्धसैनिक बलों तथा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदार, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी व ठेली वालों, स्क्रैप डीलर, कबाड़ियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें -  सर्वाइकल कैंसर की मूत्र से हो सकेगी पहचान, स्वदेशी किट हो गई तैयार


करीब छह घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर कुल 4209 लोगों का सत्यापन किया। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 442 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999