उत्तराखंड-यहां ताऊ ने अपनी दिव्यांग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

चौबट्टाखाल। यहां एक ताऊ ने अपनी दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म किया। मामला खुलने के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया हैजानकारी देते हुए चौबट्टाखाल तहसील के क्षेत्र में पट्टी किमगड़ीगाड प्रथम के राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में एक ग्रामीण की ओर से अपनी पुत्री से दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी की होने वाली जनसभा में इन लोगो की नो एंट्री

तहरीर में लिखा है कि उसकी दिव्यांग नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द की शिकायत की तो वह उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकीय जांच में उसमें सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।इसके बाद वह घर वापस लौटे। उन्होंने अपनी पुत्री से पूछताछ की तो पता चला कि सात माह पूर्व मवेशियों को चुगाने के दौरान जंगल में ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताते पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999