उत्तराराखण्ड वन कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

खबर शेयर करें -


उत्तराराखण्ड वन कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज दिनांक 07 जनवरी 2022 को दूसरे दिन भी प्रस्तावित अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। प्रान्तीय नेतत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी स्थित वन विभाग के समस्त वर्गीय अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड में एकत्र होकर पूर्ण अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुए विशाल जन सभा का आयोजन श्री गिरीश चन्द्र पन्त की अध्यक्षता एवं श्री देवेन्द्र बिष्ट के संचालन में किया गया, जिसमे समस्त वर्गीय कार्मिकों विशेषकर महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।

यह भी पढ़ें -  112 पर डायल कर किसी भी समस्या के लिए क्विक रिस्पांस टीम पहुंचेगी:- डीआईजी

जिसमे उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा एक स्वर से हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी श्री धर्म सिंह मीणा का अभी तक भी अन्यत्र स्थानांतरण ना किये जाने पर शासन एवं वन प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की गई, साथ ही यह चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही श्री मीणा का स्थांनातरण नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए प्रदेश स्तर पर पूर्ण ताला बन्दी कर दी जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन/वन प्रशासन की होगी। संगठन के संज्ञान में आया कि हल्द्वानी स्थित एक कार्यालय में भी प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को डराते हुए उनकी सेवाए बाधित किये जाने की धमकी दी गई है । संगठन द्वारा इसकी घोर निंदा की गई हैं। सभा में मुख्य रूप से बलवंत सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, सुनीला वर्मा, अम्बा दत्त भट्ट, उमेश चंद्र, चंद्र सिंह शाही, संतोष जोशी, कमल पन्त, नमिता आर्या, कमलेश भट्ट, कविता खोलिया, कमला भाकुनी, रचना, निधि गुसाईं, रेनू, संगीता, चम्पा,ऋतु समेत सैकड़ो सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999