उत्तराखंड -यहां प्रेम प्रसंग के चलते लड़का लड़की ने लगाई नदी में छलांग, लड़का बच्चा लड़की गायब पिता ने लगाया गंभीर आरोप,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

राज्य के टिहरी जिले से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के घनसाली विधानसभा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। घनसाली विधानसभा में प्रेम प्रसंग के चलते लड़का-लड़की ने भिलंगना नदी में छलांग लगा दी। आश्चर्य की बात यह है कि लड़का बच निकला मगर नाबालिक लड़की नदी की धारा में बह निकली और लापता हो रखी है। लड़की का अबतक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद से ही युवक शक के दायरे में आ रखा है। बता दें कि युवक और नाबालिक युवती के बीच में प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिजन शादी के लिए मान नहीं रहे थे। खासकर की युवती के परिजन उसके नाबालिक होने के कारण शादी के लिए हामी नहीं भर रहे थे। जिसके बाद दोनों प्रेमियों ने अपना जीवन समाप्त करने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास किया और नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर के बाद युवक नदी की किनारे से निकल आया मगर लड़की नदी में बह गई है। मामले में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। लड़की के माता पिता ने लड़के के ऊपर उनकी बेटी की हत्या और बलात्कार का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की के माता-पिता की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। वैसे सोचने वाली बात है कि अगर दोनों आत्महत्या की मंशा से नदी में कूदे थे तो लड़का बचकर बाहर कैसे निकल गया।

यह भी पढ़ें -  इस राज्य के सीएम का बड़ा ऐलान, इस दिन पूर्ण रुप से खत्म हो जाएगा कोविड कर्फ्यू

पुलिस तमाम सवालों के जवाब ढूंढने में जुटी हुई है. दरअसल टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा में स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से लापता हो रखी है। लड़की की खोजबीन करने पर गांव के पास ही में एक मंदिर के समीप लड़की के कपड़े और उसकी चप्पलें बरामद की गईं। वही लड़की के परिजनों ने पुलिस को अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में बताया और शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता लगा कि दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था और दोनों ने शादी न कर पाने के चलते भिलंगना नदी में आत्महत्या के लिए छलांग लगा दी। वहीं कुछ ही दूरी पर लड़का नदी से निकल गया मगर लड़की नदी की तेज धारा में बह निकली। लड़की का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। लड़की के परिजनों को युवक के द्वारा दिया गया बयान हजम नहीं हो रहा और उन्होंने युवक के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है और युवक से सख्ती से पूछताछ कर रही है। लापता लड़की की तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999