उत्तराखंडी अस्मिता, मान सम्मान और पहचान के लिए प्रखर अभियान चलाएगी उपपा

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा:- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा की पार्टी उत्तराखंडी अस्मिता, मान सम्मान और पहचान के लिए प्रखर अभियान चलाएगी। उपपा के केंद्रीय कार्यालय में आज हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर माफियाओं, उद्योगपतियों का कब्ज़ा करने के लिए राज्य की खेती, किसानी को सुनियोजित रूप से तबाह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Jolly Grant Airport से वापस लौटे पीएम मोदी- अल्मोड़ा की बाल मिठाई और ब्रह्मकमल टोपी साथ ले गए मोदी

आज पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने उत्तराखंड राज्य की अवधारणा को साकार करने में लगी तमाम शक्तियों से विधानसभा सल्ट चुनाव में पार्टी का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उपपा को जनता का समर्थन मिलेगा तो वह सुनिश्चित कर देगी कि राज्य में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय जनता की निर्णायक भागीदारी हो और हर तरह के रोज़गार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें -  कार सवार 4 युवकों की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

तिवारी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के समय से खेती किसानी, जंगलों, ज़मीनों ने हमारी पीढ़ियों को जीने का आधार दिया पर आज सुनियोजित रूप से हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर माफियाओं, पूंजीपतियों का कब्ज़ा कराया जा रहा है। जिससे यदि राज्य को नहीं बचाया गया तो हम अस्तित्व विहीन हो जाएंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999