क्या गजब एक महिला को लेकर आपस में भिड़े दो पुरुष यह तेरी नहीं मेरी पत्नी है

खबर शेयर करें -

क्या हो जब एक महिला को दो व्यक्ति अपनी पत्नी बताने लगे फिर क्या बखेड़ा तो खड़ा होना ही है, ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के ऋषिकेश में देखने को मिला है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद के वीडियो फुटेज और दोनों व्यक्तियों के बयान इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुए।

‘ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है’
यह मामला ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है। दोनों ने जब अपनी-अपनी पत्नियों की तस्वीरों का मिलान किया तो संबंधित महिला एक ही निकली। आगे पढ़ें…

यह भी पढ़ें -  तल्लीताल स्थित नेशनल होटल मर्डर कांड : कथित पति ने ही की थी जहर देकर महिला की हत्या

दोनों ने एक दूसरे को अपनी आप बीती बताई
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपनी आप बीती बताई। जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह दोनों एक चतुर महिला के जाल में फंस गए हैं। अब दोनों पतियों ने महिला को हवालात पहुंचाने की बात कही है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से 2012 में शादी हुई थी। उनका 12 साल का एक बेटा भी है। फिलहाल, मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच पता चला कि पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर ली है। जिसके बाद दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा। इत्तेफाक से मुलाकात पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई। आगे पढ़ें…

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग के उड़नदस्ते ने बिंदुखत्ता, लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र के कई क्लिनिको में छापेमारी कर उन्हें किया सीज, ठोका भारी जुर्माना

महिला पहले से ही विवाहित है और उसका एक बेटा भी है
महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे व्यक्ति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला की पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छिपाकर उसके साथ धोखा किया गया है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत23 घंटे गुल रही बिजली, लोगों को भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात

अब जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो दोनों ने कहा कि महिला एक लुटेरी दुल्हन है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला का परिवार युवकों को झांसे में लेकर महिला की शादी कराता है। दोनों ही शख्स ने महिला पर अलग-अलग तरीके से आरोप लगाया और मुकदमा भी दर्ज करा दिया। अब दोनों ही शख्स हैरान परेशान हैं। उनका कहना है कि महिला ने दोनों को ठगा है और अब उन्हें न्याय चाहिए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999