मां जेल गई तो बेटी ने मायके आकर संभाल लिया स्मैक का धंधा , बेटी भी पहुंची जेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्मैक का कारोबार बड़ी तेजी से फैला है। इसमें केवल पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है। अब एक खबर हरिद्वार जिले के कलियर से है। जहां मां के जेल जाने के बाद बेटी ने मायके आकर मां का धंधा संभाल लिया। लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें -  पार्टी नेतृत्व के फैसले पर जनता के आशीर्वाद से खरा उतरेंगे डॉ मोहन बिष्ट

पुलिस ने कलियर निवासी एक महिला मेहताब को करीब तीन माह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोंपी महिला इस समय रुड़की जेल में बंद है। उसकी बेटी शबनम का ससुराल पथरी थाना क्षेत्र में है।


स्मैक के धंधे में जब मां के जेल गई तो बेटी शबनम मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि मायके में रह कर वह मां का स्मैक का अवैध धंधा चला रही थी। इधर कलियर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो जिसके बाद पुलिस ने रहमतपुर रोड पर एक कब्रिस्तान के निकट खड़ी शबनम को पुलिस ने पकड़ लिया। वह स्मैक की खेप बेचने आयी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पता लगा रही कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे बेचने वाली थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999