क्या सरकारी ऑफिसों में 10 से 5 वाली जॉब पर होगा बदलाव, जानिए क्या बोले सीएम धामी

खबर शेयर करें -

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड @25 बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों का 10 साल का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए 10 से 5 तक कार्य करने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। कहा, मैं भी रात 11 बजे तक काम करता हूं।21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जरूरत है। अब तक 20 विभागों की समीक्षा की जा चुकी है। राज्य के विकास में सरकार के सभी संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को पशुपालन व कृषि विकास, तकनीकी विश्वविद्यालय को विज्ञान एवं तकनीकी काे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में सहयोगी बनाया जएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत के लिए बनाई जा रही योजनाएं प्रदेश के सभी जनपदों के लिए आधार बनेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  कल धन सिंह रावत पहुचेंगे काशीपुर,करेंगे शिलान्यास, जानिए कार्यक्रम

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999