हल्द्वानी उप कारागार में महिला आयोग, महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने के जुटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी उप कारागार में महिला आयोग, महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने के जुटा हुआ है। ताकि यह कैदी जब भी जेल से छुटे तो तो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन गुजर-बसर कर सके। जिससे सुरक्षा, सुधार, पुनर्वास का उद्​देश्य पूरा हो सके। मंगलवार को हल्द्वानी जिला कारागार में 69 महिला कैदियों को उनकी क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाने की कवायद तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां पुलिस ने कोरोना और यातायात नियमों का लोगों को सिखाया पाठ

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा की पहल पर पहले चरण में महिला कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल के अंदर चूड़ी बनाना, होली में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक रंग, सजावटी सामान आदि बनाने का प्रशिक्षण ले रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कैदियों को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। प्रशिक्षण पाकर यह कैदी काफी उत्साहित दिखाई दे रहीं है। प्रशिक्षण के बाद इन कैदियों को कच्चा सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी यह उत्पाद का निर्माण करेंगे उनको विभिन्न संस्थाएं खरीदेंगी। जिसके बाद वहीं बाजार उपलब्ध कराएंगे। इस कार्य के लिए कैदियों को मेहनताना भी दिया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999