एक्सीडेंट ब्रेकिंग। नई कार और पल भर में खत्म हो गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं 6 अर्थियां

खबर शेयर करें -


सवाईमाधोपुर में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना राजस्थान सवाई माधोपुर की है जिसमें मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं इन लोगों की गाड़ी की जिस ट्रक के साथ टक्कर हुई उसे भी जब्त कर लिया गया है।

लेकिन परिवार के लोगों से अभी यह सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा. …

पति पत्नी सहित कई लोगों की मौत

यह भी पढ़ें -  तल्लीताल थाना क्षेत्र से एक युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

आपको बता दे कि घटना में मनीष शर्मा और उनकी पत्नी अनीता शर्मा, सतीश शर्मा, पूनम,संतोष और मनीष के दोस्त कैलाश की मौत हो गई। जबकि 9 साल के मनन और 5 साल की दीपाली की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के लिए रेफर किया गया।

मनीष एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जबकि उसने अपने छोटे भाई सतीश को एक डिपार्टमेंटल स्टोर खुला कर दिया था। जब दुकान अच्छी चलना शुरू हुई तो मनीष ने भी नौकरी छोड़ दी और दोनों भाई वही काम करने लगे। करीब 10 दिन पहले ही मेहनत की कमाई से ईको गाड़ी खरीदी थी…

यह भी पढ़ें -  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाया जाए• एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए ---- भाकपा माले

इसलिए ही नई गाड़ी को लेकर उन्होंने रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जाने का प्लान बनाया। मनीष ने 5 साल पहले सीकर में मकान बनाया था यहां उसकी मां मंजू भी साथ रहती है। वहीं पड़ोस में ही मामा का मकान भी है। दोनों भाइयों ने जाने से पहले मां मंजू को भी अपने साथ जाने के लिए कहा लेकिन मां ने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने बैंकट हॉलों पर कसा शिकंजा

वरना आज मां भी इस हादसे में खत्म हो सकती थी। आपको बता दे कि घटना में मृत मनीष अपनी बेटी दीपाली से बेहद प्यार करते थे। लेकिन अब वही दीपाली अनाथ हो चुकी है क्योंकि हादसे में उसके माता और पिता दोनों की मौत हो गई। जब उसके माता-पिता का अंतिम संस्कार हो रहा था तो पुलिस वालों ने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम दर्शन करवाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999