मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाया जाए• एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए —- भाकपा माले

खबर शेयर करें -

प्रेस बयान

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाया जाए• एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए —- भाकपा माले
  • गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए प्रत्येक मतदाता का मतदान का अधिकार तत्काल बहाल किया जाये।
  • एसआईआर शुरू किए जाने के बाद हुये सभी चुनावों को रद्द किया जाए और संबंधित राज्यों में दुबारा चुनाव कराने का आदेश दिया जाए।

इंडियन एक्सप्रेस प्रकाशित रिपोर्ट और उस पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर भाकपा (माले) का बयान

भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी बयान इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित तथ्यों की ही पुष्टि करता है, कि आयोग के भीतर गंभीर मतभेद हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी भूमिका है। चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए मुद्दे उन आपत्तियों की पुष्टि करते हैं जिन्हें हमारी पार्टी भाकपा माले सहित कई लोगों द्वारा लगातर उठाया जाता रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इसे एकतरफा तस्वीर बता कर कह देना कि चुनाव आयोग के अन्दर यह एक सामान्य प्रक्रिया है, दरअसल पूरे मामले को हल्का करने और बचाव न किए जा सकने वाले कृत्य का बचाव करने की एक दयनीय कोशिश है।

यह भी पढ़ें -  NEET Re-Exam में बड़ा फर्जीवाड़ा!, बैठाए नकली परीक्षार्थी, अब तक 30 गिरफ्तार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट केवल उन अनियमितताओं की ही पुष्टि कर रही है, जिन्हें एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सार्वजनिक ऑडिट और अध्ययनों में सामने लाया जा चुका है। इस एसआईआर की गलत प्रक्रिया के कारण पहले ही लाखों मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित हो कर तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। तब इसके माध्यम से बनायी गयी गलत मतदाता सूचियों के आधार पर कराये गये चुनाव, चुनाव आयोग की तथाकथित ‘सफलता’ का सर्टिफिकेट कैसे बन सकते हैं?

यह भी पढ़ें -  भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की ये हरकत, मैदान से VIDEO Viral

इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट, जिसकी पुष्टि अब स्वयं चुनाव आयोग ने भी कर दी है, के आधार पर भाकपा (माले) मांग करती है-

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल महाभियोग चलाया जाए।
  2. एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए।
  3. गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए प्रत्येक मतदाता का मतदान का अधिकार तत्काल बहाल किया जाये।
  4. एसआईआर शुरू किए जाने के बाद हुये सभी चुनावों को रद्द किया जाए और संबंधित राज्यों में दुबारा चुनाव कराने का आदेश दिया जाए।
  5. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की भावना के अनुरूप संवैधानिक संशोधन किया जाए तथा चुनाव आयोग के कामकाज में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ पत्रकार को पुत्री के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की दरकार।

डॉ कैलाश पाण्डेय
जिला सचिव
भाकपा (माले), नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999