
खुद को न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में दून पुलिस ने तहलका डिजिटल के कथित मालिक अनुज अग्रवाल (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख मांगने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डरकर आरोपी के बताए बैंक खाते में 50 हजार जमा करा चुका था।
खबरेंपढ़ें
ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख मांगने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार
पीड़ित तनवीर खान की शिकायत पर 19 अक्टूबर को कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटेलनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की।
मोबाइल से मिले गोपनीय वीडियो
जांच में डायरी के अंदर मोबाइल छिपाने के लिए सीक्रेट चैंबर मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस तरीके से लोगों के गोपनीय वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से कई लोगों के गोपनीय वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ देहरादून के अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, ओडिशा और गुजरात में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
पत्नी ने उठाए गिरफ़्तारी पर सवाल
वहीं अग्रवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी पत्नी पूजा ने भी सवाल उठाये हैं। साथ ही गिरफ़्तारी पर साजिश की आशंका जताई है। पूजा का कहना है कि ये सवाल स्वतंत्र पत्रकारिता और सत्ता के दबाव की तस्वीर की स्थिति को बयान करते हैं। पूजा ने कहा अनुज अग्रवाल का संस्थान तहलका डिजिटल निष्पक्ष तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज उठाता आया है, कुछ समय पहले तहलका डिजिटल द्वारा प्रसारित ओपिनियन पोल के सर्वे में सरकार के विधायकों की कमजोर स्थिति सामने आई थी


