PM Modi ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन, मंच से दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

खबर शेयर करें -

pm modi विशेष डाक टिकट का विमोचन

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है।

किसानों के बैंक खातों में पहुंचाई रकम

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी की। इस पहल से राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल क्षति से सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: सड़क हादसे में तीन शिक्षक नेताओं की दर्दनाक मौत, एक घायल शिक्षक समुदाय शोक में डूबा

PM में दिया स्वच्छता का संदेश

पीएम मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान मंच से ही सफाई का बड़ा संदेश दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक और डाक टिकट के स्पेशल कवर की लांचिंग की। इस दौरान बुक और स्पेशल कवर के ऊपर लिपटे रिबन को हटाया। इसके बाद, उन्होंने रिबन को इधर उधर न रख कर उठाकर सीधे अपनी जेब में रख लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौला नदी में आया पानी का तेज प्रवाह….. इंद्रा नगर गेट में कई गाड़ियां पानी में फंसी…… मचा हड़कंप….. देखें वीडियो…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999