पौड़ी के रिखणीखाल में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

खबर शेयर करें -



कलवाड़ी के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको कार, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के तेज रफ्तार में होने को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  भीमताल डैम के जीर्णोद्धार में लापरवाही, दरारें उजागर कर रहीं खामियां

हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और मृतकों एवं घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें -  गौला एवं नंदौर खनन में आ रही विसंगतियों को दूर करने को लेकर खनन सचिव और खनन निदेशक से हुई महत्वपूर्ण वार्ता… यह निकला निष्कर्ष…

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999