विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 21 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित EVM/VVPAT वेयरहाउस का आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जनपद में उपलब्ध कुल 1541 BU, 2716 CU और 2224 वीवी पैड की प्रथम स्तरीय जाँच फर्स्ट लेवल चेकिंग – FLC 23 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होगी।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इन लोगों को दिया जाएगा 7 दिन का प्रशिक्षण

इस अवसर पर उपजिलाअधिकारी मोनिका ने बताया कि FLC की तैयारी के लिये आज राजनीतिक दलों के समक्ष वेयरहाउस हॉल को खोला गया है। हॉल जो लंबे समय से बंद रखा जाता है, उसमें FLC टीम के बैठने की व्यवस्था, सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ की जानी हैं।उन्होंने बताया कि FLC की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ECIL के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम द्वारा की जायेगी। इस दौरान प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता जाँच की जायेगी, खराब पाई जाने वाली मशीन को तत्काल रिजेक्ट कर दिया जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 से 12 दिन का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें -  “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, बसपा,आदि के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999