हल्द्वानी दुग्ध उत्पादकों के लिए आज का दिन अहम, 77वें अधिवेशन से होंगी नई उम्मीदें

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आज शनिवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समितियों में खास उत्सुकता बनी हुई है। अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ  मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस बार अधिवेशन का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि इसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों के साथ संघ के आगामी विकास की रूपरेखा भी प्रस्तुत की जाएगी। अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में संघ ने अब तक किए गए कार्यों और दुग्ध उत्पादकों के हितों में उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्यौरा अधिवेशन के मंच से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और दुग्ध व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने की भावी योजनाओं पर भी फोकस रहेगा ।

यह भी पढ़ें -  Maharashtra की सियासत में नया ट्विस्ट!, भाजपा-कांग्रेस- AIMIM गठबंधन कुछ ही घंटों में टूटा, पार्षद ही कर दिए निलंबित

अधिवेशन में सबसे अधिक निगाहें उत्पादक हितों से जुड़ी घोषणाओं पर रहेंगी। दुग्ध समितियों को मजबूत बनाने, दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उत्पादकों तक पहुंचाने को लेकर नई कार्ययोजना सामने आ सकती है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों की दुग्ध समितियों की जरूरतों और मैदानी क्षेत्रों के उत्पादकों की समस्याओं के समाधान पर भी प्रकाश डाला जायेगा ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर भड़का जन आक्रोश, मुख्य अभियंता का किया गया घेराव

अधिवेशन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। वार्षिक अधिवेशन के माध्यम से उत्पादकों और संघ के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि संघ की प्राथमिकता उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999