उत्तराखंड : 13 साल की कायरा भंडारी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड को दिलाए लगातार 12 गोल्ड मैडल

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की 13 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी कायरा भंडारी ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। कायरा ने लगातार तीन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने उत्तराखंड टेबल टेनिस में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।तीन प्रतियोगिताओं में जीते 12 गोल्ड मेडलदेहरादून में आयोजित उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कायरा भंडारी ने चार अलग-अलग वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।इससे पहले सितंबर में पौड़ी गढ़वाल में आयोजित राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने महिला वर्ग के चारों गोल्ड मेडल जीते थे। इसके बाद हल्द्वानी में हुई तीसरी राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में भी कायरा ने चारों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए।इस तरह कायरा लगातार तीन प्रतियोगिताओं में 12 गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तराखंड की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।लगातार 50 मुकाबले जीतने का बनाया रिकॉर्डकायरा की सफलता सिर्फ गोल्ड मेडल तक सीमित नहीं है। वह लगातार 50 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस दौरान उन्हें किसी भी खिलाड़ी से हार का सामना नहीं करना पड़ा।साल 2026 में अब तक उनके नाम 13 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हैं। शानदार प्रदर्शन के दम पर वह अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग में उत्तराखंड की नंबर-1 खिलाड़ी बन गई हैं।अहमदाबाद में करेंगी उत्तराखंड की टीम का नेतृत्वकायरा की अगली चुनौती राष्ट्रीय स्तर पर होगी। गुजरात के अहमदाबाद में 3 दिसंबर से चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है।इस प्रतियोगिता में कायरा उत्तराखंड की विभिन्न टीमों का नेतृत्व करेंगी। महज 13 साल की उम्र में प्रदेश की टीमों की अगुवाई करने की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।कायरा का परिवार देहरादून में रहता है…लेकिन बेहतर खेल प्रशिक्षण के लिए वह लखनऊ में अभ्यास करती हैं। उनकी मां लतिका भंडारी भी उनके साथ लखनऊ में रहती हैं और उनकी ट्रेनिंग व देखभाल का ध्यान रखती हैं।कायरा को भारतीय टेबल टेनिस टीम के कोच पराग अग्रवाल से प्रशिक्षण मिल रहा है। उनके शुरुआती कोच प्रिंस विपोन ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की है।कायरा के पिता सिद्धार्थ भंडारी का कहना है कि बेटी की उपलब्धियों से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने बताया कि एक समय वह कायरा को हाथ पकड़कर स्टेडियम ले जाते थे…लेकिन आज वही बेटी अपनी मेहनत से नए रिकॉर्ड बना रही है।वहीं उनकी मां लतिका भंडारी ने कहा कि कायरा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। बेहतर प्रशिक्षण और लगातार अभ्यास से उसके खेल में काफी सुधार हुआ है।कायरा की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि छोटी उम्र में भी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। अब प्रदेशवासियों की नजरें अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर रहेंगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999