Maharashtra की सियासत में नया ट्विस्ट!, भाजपा-कांग्रेस- AIMIM गठबंधन कुछ ही घंटों में टूटा, पार्षद ही कर दिए निलंबित

खबर शेयर करें -
maharashtra-Politics bjp-congress-aimim-alliance-election-2026

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की अंबरनाथ और अकोट नगर पालिका चुनाव के रिजल्ट का ऐलान किया गया। जिसके बाद आज यानी बुधवार को एक अनोखा गठबंधन देखने को मिला। जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

अंबरनाथ नगर पालिका में जहां भाजपा(BJP) ने कांग्रेस (Congress)-एनसीपी से हाथ मिलाया। तो वहीं अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन करते नजर आए। हालांकि ये गठबंधन ज्यादा देर टिका नहीं। कुछ ही घंटों में ये टूट गया।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्विस्ट!, भाजपा-कांग्रेस- AIMIM गठबंधन कुछ ही घंटों में टूटा

बुधवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इन गठबंधन को सीरे से खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अंबरनाथ के 12 पार्षदों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। चलिए पूरे मामले को अच्छे से समझ लेते है।

यह भी पढ़ें -  video-कालाढूंगी पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण
AIMIM

अंबरनाथ में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन हो गई सत्ता से बाहर

दरअसल अंबरनाथ नगर परिषद में टोटल 60 वार्ड हैं। इसमें 31 उम्मीदवार होने चाहिए बहुमत के लिए। चुनाव के परिणाम आए। जिसमें शिवसेना यानी एकनाथ शिंदे गुट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि इसके बावजूद वो सत्ता से बाहर रह गई।

AIMIM

अंबरनाथ में बीजेपी और कांग्रेस ने मिलाया हाथ

हुआ यू कि भाजपा ने चुनाव के बाद कांग्रेस और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिल गए। उन्होंने ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ नाम से गठबंधन बनाया। इस गठबंधन के जरिए बहुमत जुटाई गई। जिसके चलते भाजपा की सहयोगी शिंदे गुट वाली शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई।

इस गठबंधन के चलते भाजपा नेता तेजश्री करंजुले अंबरनाथ नगर परिषद की अध्यक्ष (मेयर) बनी। ये गठबंधन इसलिए चर्चाओं में रहा क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे का विरोध करती है। लेकिन इस सीट के लिए दोनों ने हाथ मिला लिया।

यह भी पढ़ें -  Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?
AIMIM

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन को नकारा

महाराष्ट्र में बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति सरकार है। इसके बाद भी स्थानीय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए BJP ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने इसे खारिज कर दिया है।

अकोला में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन

तो वहीं अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में AIMIM के साथ BJP ने ‘अकोट विकास मंच’ का गठबंधन किया। इसमें उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (UBT), शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी, शरद पवार वाली एनसीपी और बच्चू काडू वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल है।

AIMIM

यहां बीजेपी ने 35 सदस्यीय परिषद में 11 सीटें जीती। पांच AIMIM को मिलीं। जबकि दो सीटों पर चुनाव होना अभी बाकी है। अन्य दलों के गठबंधन से टोटल संख्या 25 हो गई। ऐसे मे बीजेपी की माया धुले को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष का चुनाव 13 जनवरी को होगा।

यह भी पढ़ें -  अनोखी मिसाल: 96 साल के बुजुर्ग ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा राहत कोष में दी 7 लाख की राशि

AIMIM से गठबंधन पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कार्रवाई की है। उन्होंने अकोट विधायक प्रकाश भारसाखले को पार्टी की छवि खराब करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस ने पार्षदों को कर दिया सस्पेंड

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अंबरनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को तोड़ने के आदेश दिया। उन्होंने इस गठबंधन को जो स्थानीय नेताओं ने बनाया उसे पूरी तरह से गलत बताया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश पाटील ने प्रदीप पाटील को भेजे पत्र में कहा कि ये पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेश पर उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया। साथ ही पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले बाकी पार्षदों को भी निलंबित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999