हरिद्वार में Kumbh Mela 2027 की तैयारी तेज़!, Har Ki Pauri पर बनेगा अस्थायी रैंप

खबर शेयर करें -

 

kumbh-mela-2027-three-temporary-ramps-to-be-constructed-at-har-ki-pauri

Kumbh Mela 2027 News: हरिद्वार में कुंभ मेले 2027 की तैयारियां तेज़ हो गई है। इसी को लेकर हर की पौड़ी (Har Ki Pauri ) पर तीन अस्थानी रैंप बनाने की तैयारी है। इसको बनाने के लिए करीब 139.60 लाख रुपए खर्च होंगे। इसे दो महीने के अंदर निर्माण किया जाएगा। हर की पौड़ी पर बनने वाले ये रैंप ब्रह्म कुंड में स्नान करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए बनाए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण में भी ये कारगर साबित हो सकते हैं।

हरिद्वार में Kumbh Mela 2027 की तैयारी तेज़!, Har Ki Pauri पर बनेगा अस्थायी रैंप

दरअसल हर की पौड़ी पर रैंप का निर्माण कुंभ मेला 2027 को देखकर किया जा रहा है। इन अस्थायी रैंप का निर्माण तीन अस्थायी स्टील सेतु पुलों के लिए किया जाएगा। इससे कुंभ मेले के समय भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कुंभ मेला शुरू होने के दो महीने पहले ही इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर की हत्या, शव जंगल में छिपाया -24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

200 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा रैंप

ये परियोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इस बार कुंभ मेला 2027 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने का अनुमान है। तीन अस्थायी स्टील सेतु पुलों के लिए तीन अस्थायी रैंप को बनाया जा रहा है। हर एक रैंप 200 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा। रैंप के निर्माण को स्वीकृति भी मिल गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999