देहरादून से मसूरी का संपर्क टूटा, फंसे पर्यटकों को निकलने का सिलसिला जारी

खबर शेयर करें -
Dehradun to Mussoorie lost contact

राजधानी देहरादून और मसूरी के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है। 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात को हुई अतिवृष्टि ने देहरादून-मसूरी मार्ग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन और सड़क टूटने की वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

देहरादून से मसूरी का संपर्क टूटा

मार्ग बंद होने की वजह से मसूरी में पहुंचे सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। हालांकि, स्थानीय लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भी राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन खराब मौसम राहत कार्यों में बाधा बन रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) जिन लोगों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गलत तरीके से बने है उन पर कार्रवाई के निर्देश
Dehradun Disaster
फंसे पर्यटकों को निकलने का सिलसिला जारी

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून से मसूरी जाने वाला मार्ग पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन इस बार भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल मौसम सामान्य होने तक मसूरी की ओर यात्रा करने से बचें।

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi helicopter crash : मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, पायलट समेत छह की मौत, एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

नदी में डूबने से हुई थी आठ लोगों की मौत

बता दें बीते मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे टौंस नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से मुरादाबाद, सम्भल और परवल के 14 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ट्रॉली नदी के तेज बहाव में पलट गई। हादसे में 8 लोगों के शव बरामद हुए, 2 को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जबकि 4 अन्य अब भी लापता हैं। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के 10 गिल्टे किए बरामद, डीएफओ ने एक वन रक्षक को किया निलंबित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999