उत्तराखंड में 18 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

uttarakhand mausam (Winter )

उत्तराखंड में 18 अक्टूबर को कई पहाड़ी जिलों में मौसम ख़राब बना रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया हैं।

नक्शेदेखें

उत्तराखंड में 18 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? (18 october uttarakhand weather)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के तीन जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया हैं। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों के लिए बर्फ़बारी की संभावना जताई हैं। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश वन भूमि सर्वे विरोध पर एक्शन!, 8 नामजद समेत 218 के खिलाफ मुकदमा दर्ज- Rishikesh Protest

23 अक्टूबर तक उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 23 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना हैं। वैज्ञानिकों ने 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी की संभावना जताई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999