कालाआगर पम्पिंग योजना सहित आठ सूत्रीय मांगों के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

खबर शेयर करें -

रविवार 28 नंवबर को ओखलकांडा ब्लॉक के क्वैराला गाँव में कालाआगर पम्पिंग योजना सहित आठ सूत्रीय मांगों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह ऐड़ी के और उमेश सिंह चिलवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। दिनेश सिंह ऐड़ी ने बताया कि कालाआगर पम्पिंग योजना जो कि नौ गाँवों चमोली, गलनी,क्वैराला,कालाआगर,मल्ली गरगड़ी,तल्ली गरगड़ी, झड़गाँव तल्ला, झड़गाँव मल्ला और साल गाँव की योजना है, वह सन् 2022 से कार्यरत है और पिछले वर्ष 2025 की शुरुआत से ही आधा अधूरे काम में छोड़ दी गई है, 2022 के चुनाव में सरकार ने इसे अपनी उपलब्धि बताकर चुनाव लड़ा और क्षेत्र के लोगों ने भारी मतों से भाजपा को जीत दिलाई, लेकिन सरकार ने हमारे क्षेत्र के लोगों को ठगा, पूरे क्षेत्र के लोगों को सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रख दिया है, क्षेत्र में कई सड़कें बननी हैं लेकिन सरकार की ओर से स्वीकृति नहीं मिल पा रही है, जिससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराज़गी और रोष है, साथ ही उन्होंने माँगे पूरी ना होने पर आगामी चुनाव बहिष्कार करने की भी बात कही, इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की ओर से उन पर धरना ना करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

उमेश सिंह चिलवाल ने आठ सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि गरगड़ी से बढ़ौन मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण, कालाआगर से बढ़ौन धूरा मोटर मार्ग, कालाआगर धूरा से कफराली मोटर मार्ग, कालाआगर खुटका से क्वैराला डोबरी लिंक मोटर मार्ग, गलनी जामनी मोटर मार्ग, बढ़ौन से सजानी मोटर मार्ग जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की थी। इन सभी की स्वीकृति शासन स्तर से नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें -  मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से हुआ कोविड टीकाकरण पत्रकारों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर लगाई गई वैक्सीन

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान क्वैराला हरपाल सिंह ऐड़ी, ग्राम प्रधान मल्ली गरगड़ी महेंद्र पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश सिंह चिलवाल, ग्राम प्रधान चमोली के प्रतिनिधि भवान सिंह चिलवाल, पूर्व सरपंच बद्री सिंह बर्गली, क्षेत्र पंचायत सदस्य साल प्रकाश आर्या, छात्र नेता कमल मेवाड़ी और देवेंद्र सिंह ऐड़ी के अलावा कई ग्रामीण और वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Delhi Car Blast के बाद दून पुलिस अलर्ट, रेंटल वाहन प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, संचालकों में मचा हड़कंप
Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999