एक विदेशी पर्यटक लाने पर टूर ऑपरेटर पाएंगे 10 हजार रुपये

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विदेशी पर्यटकों को लाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने टूर ऑपरेटरों के लिए मार्केटिंग स्कीम का एलान किया है। इस स्कीम के तहत टूर ऑपरेटरों को प्रति विदेशी पर्यटक 10 हजार रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन दी जाएगी।

वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा

उत्तराखंड में योग के प्रति देश दुनिया को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से हर साल ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है। महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटक भागीदार बनें, पर्यटन विभाग ने टूर ऑपरेटरों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने के लिए मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की बुकिंग करने वाले टूर ऑपरेटरों को प्रति पर्यटक 10 हजार रुपये और अधिकतर पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह वित्तीय प्रोत्साहन टूर आपरेटरों को विदेशी पर्यटकों को योग महोत्सव में लाने के एवज में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले हिंदुस्तान के असली हीरों मनोज सरकार जी का

इन्हें मिलेगा लाभ

योजना का लाभ इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन मंत्रालय और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से मान्यता प्राप्त टूर ऑपरेटर्स को मिलेगा। पर्यटकों को लाने वाले मान्यता प्राप्त टूर ऑपरेटरों को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मार्केटिंग प्रमोशन के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों की बुकिंग व पंजीकरण का विवरण, उनके पासपोर्ट व वैध वीजा की प्रतियां और उनके लिए होटल बुकिंग आदि दस्तावेज यूटीडीबी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। प्रोत्साहन राशि दावा के लिए आवेदन योग कार्यक्रम पूर्ण होने के एक सप्ताह बाद 15 मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मा0 व्यय प्रेक्षक विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 बी0एल0 सिंह द्वारा आज जिला सभागार में वर्चुअल माध्यम से नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति, वी0एस0टी, वी0वी0टी, ए0टी, एफ0एस0टी, एस0एस0टी, एम0सी0एम0सी समितियों के साथ बैठक की
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999