परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान में 106 वाहनो के चालान 02 वाहन सीज

खबर शेयर करें -

परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा आज चैकिंग अभियान में दौरान 106 वाहनों के चालान किये और 02 वाहनो को सीज किया, जिसमें एक कार और एक जेसीबी सम्मिलित हैं ।
सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री जितेंदर संगवान के द्वारा हल्द्वानी-कालाढूंगी -नैनीताल और परिवहन कर अधिकारी श्री नंदन प्रसाद के द्वारा नैनीताल तथा श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई की जिसके अंतर्गत मोटरसाइकिल, कार,‌ टैक्सी मैक्सी, भार वाहन, टैक्सीबाइक, बस, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनों के विरुद्ध परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, टैक्स, ओवरलोडिंग, सीटबेल्ट, फिटनेस, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इसमें 21 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन व 34 ओवरस्पीड वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई में परिवहन निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल,श्री आरसी पवार , श्री अनिल कार्की, श्रीचंदन सुप्याल, श्री अरविंद हयांकी श्री गोधन सिंह, श्री चंदन ढैला, प्रवर्तन चालक श्री महेंद्र कुमार, श्री केसर सिंह, श्री विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

डॉ गुरदेव सिंह,
संभागीय परिवहन अधिकारी
(प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा)
हल्द्वानी संभाग

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल तक नंदा सुनंदा महोत्सव की धूम, खूबसूरत तस्वीरों में किजिए मां के दर्शन

दिनांक 19 जून, 2025

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999