डीएम कार्यालय के सामने पंजाबी ढाबे पर दो हजार रूपये वेतन पर काम कर रहा 13 वर्षीय बालक, बचपन बचाओ आंदोलन के समन्वयक ने दी तहरीर

खबर शेयर करें -

देहरादून। बचपन बचाओं आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने देहरादून कोतवाली में एक ऐसे बच्चे की जानकारी दी है जिसे डीएक कार्यालय के सामने एक ढाबे पर मात्र दो हजार रूपये की नौकरी पर रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।


बचपन बचाओ आंदोलन के प्रदेश समन्वयक सुरेश उनियाल ने कोतवालली देहरादून में दी गई तहरीर में कहा है कि सात सितंबर से डीएम कार्यालय के के सामने स्थित पंजाबी ढाबे पर एक 13 वर्षीय बाल​क बाल श्रम कर रहा है। उसे दो हजार रूपये प्रतिमाह वेतन पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  गुलदार ने महिला पर किया हमला, पलटकर दरांती से महिला ने दिया जवाब

उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि बालक को ढाबा स्वामी आशू सिंह की गिरफ्त से निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए और ढाबा स्वामी के खिलाफ बाल श्रम कानून के तहत कार्रावाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999