यहां पकड़ी गई 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जनपद में एस0ओ0जी0 टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर SOG टीम व जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

दिनांक 24/06/2022 को SOG टीम व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान विकाश भवन से कोसी की तरफ वाहन संख्या UA04-B-8794 वैगनार कार को रोककर चैक किया तो 01 व्यक्ति के कब्जे से 16 पेटियों में 192 बोतल अवैध बाजपुर गुलाब मार्का देशी शराब कीमत लगभग 76,800 रु0 की बरामद होने पर वाहन को भी सीज करते हुए, उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर, कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
जिशान अनवर उर्फ अबीर उम्र- 47 वर्ष पुत्र मो0 एहसान निवासी- म0न0 17 NTD अल्मोड़ा।

यह भी पढ़ें -  नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की रुद्रपुर में चल रही श्रीमद्भागवत में कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठे श्रद्धालु

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एस0ओ0जी0
  2. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट कोतवाली अल्मोड़ा
  3. उ0नि0 सौरभ कुमार भारती एस0ओ0जी0
  4. कानि0 राकेश भट्ट एस0ओ0जी0
  5. कानि0 राजेश भट्ट एस0ओ0जी0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999