पहाड़ का 18 साल का पारस फौज में भर्ती की कर रहा था तैयारी,व्यायाम के दौरान हो गई मौत

खबर शेयर करें -

राज्य के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा 18 साल के युवक की व्यायाम करते वक्त मौत हो गई। अंदेशा लगाया जा रहा की युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव का रहने वाला पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल फौज में भर्ती होने के लिए कुछ माह से तैयारी कर रहा था। रोज सुबह वह अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आता।

यह भी पढ़ें -  विश्वप्रसिद्धजादूगरअमरसिंहकेशोमेंजुटीहजारोंकी_भीड़


शुक्रवार सुबह भी उसने ऐसा ही किया। वह गांव से दौड़ लगाकर मैदान में पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इस दौरान वह अचानक से जमीन में गिर गया। उसको कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999