उत्तराखंड: होटल संचालक के बेटे को अगवा कर मांगे 25 लाख, कॉल ने उड़ाए होश!

खबर शेयर करें -

रुड़की (हरिद्वार): पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से सीधे पीड़ित युवक के मोबाइल फोन से संपर्क कर 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

बेड़पुर गांव निवासी और स्थानीय होटल संचालक नसीर ने अपने बेटे अनवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी है। नसीर के मुताबिक अनवर शनिवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने होटल जा रहा है। दोपहर के समय उसे अंतिम बार सोहलपुर रोड स्थित एक दुकान पर देखा गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल कभी ऑन तो कभी ऑफ होता रहा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के चारों विकास खंडों में 70.43 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव ,जिलाधिकारी वंदना ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जताया आभार,देखें वीडियो

आधी रात को आया कॉल

परिजनों को अनवर की गैरमौजूदगी खटकने लगी, तो उन्होंने खुद से उसकी तलाश शुरू की। लेकिन जब रात करीब 12 बजे अनवर के मोबाइल से नसीर के दामाद जुबैर को फोन आया, तो परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। फोन पर मौजूद अज्ञात शख्स ने कहा कि अनवर उसके कब्जे में है और अगर उसे जिंदा वापस पाना है तो रविवार दोपहर 2 बजे तक 25 लाख रुपये तैयार रखें। लोकेशन बाद में बताई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  महिला पर गोली मारने वाले बदमाश की धरपकड़ के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला..गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल,मुठभेड़ के दौरान बदमाश भी जख्मी..हथियार असला बरामद..

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नसीर की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की बरामदगी के लिए सीआईयू सहित चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: SDM राहुल शाह ने 25 फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को किया निरस्त, कार्रवाई जारी

घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। अनवर के परिजन बेसब्री से उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999