उत्तराखंड के अनुरागी बंधुओं का कमाल!, प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित

खबर शेयर करें -

uttarakhand-anuragi-bandhu-receive-ustad-bismillah-khan-yuva-puraskar-2025

कोटद्वार के अनुरागी बंधुओं ने कमाल कर दिया है। द्वारीखाल के अंदर और गूमखाल के निकट ग्राम कोटलमंडा निवासी तीन दृष्टिबाधित दिव्यांग भाई बहन अनुरागी बन्धु प्रतिष्ठित बिस्मिलाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमोहन जदली ने बताया कि सुप्रसिद्ध कवि व संस्कृति प्रेमी किशना बगोट पिछले कई सालों से अनुरागी बन्धुओं की संगीत व गायन की प्रतिभा को निखारने व उन्हें सम्मानजनक मंच व स्थान देने के लिए प्रयासरत थे।

उत्तराखंड के अनुरागी बंधुओं को मिला प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार

वे उन्हें अपने देहरादून में संगीत का विशेष प्रशिक्षण दिलवाने व उनकी संगीत प्रतिभा को देहरादून के कई बड़े मंचों पर सम्मान दिलवाने के लिए अथक परिश्रम करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता रघुबीर बिष्ट के विशेष सहयोग के कारण किशना बगोट ने विगत् साल देहरादून के संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में अनुरागी बधुओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था।

यह भी पढ़ें -  माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

नक्शेदेखें

अनुरागी बन्धु उत्तराखंड में बहुत चर्चित

जिसके चलते अनुरागी बन्धु उत्तराखंड में बहुत चर्चित हुए थे। यही नहीं किशना बगोट ने अपने रचित शानदार गीतों की अनुरागी बंधुओं की आवाज़ में संगीतबद्द रिकॉर्डिंग करवा कर यू ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित करवाये थे। जो बेहद ही लोकप्रिय हुए थे। चन्द्रमोहन जदली ने बताया कि निर्मल, मुकेश व अंजलि अनुरागी का लोक संगीत के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 2025 के बिस्मिलाह खां युवा पुरस्कार के लिए चयनित व सम्मानित होना उत्तराखण्डियों के लिए बेहद गर्व व प्रसन्नता का विषय है।

यह भी पढ़ें -  पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नक्शेदेखें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी किया सम्मानित

चन्द्रमोहन जदली ने बताया कि माता मंगला देवी व भोले महाराज द्वारा हंस फाउंडेशन के माध्यम से अनुरागी बन्धुओं को पिछले कई सालों से प्रोत्साहन के लिए पेंशन सहायता प्रदान की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा भी अनेक मंचों पर अनुरागी बन्धुओं को सम्मानित किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद भी नहीं खुला अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे, क्वारब में नदी में सड़क का हिस्सा समाने से यातायात ठप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999