उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

uttarakhand weather_11zon

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है।

नक्शेदेखें

23 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। जबकि 3500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  बकरियां चरा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत…..

24 और 25 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों ने 24 अक्टूबर के लिए भी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999