सड़क हादसे में 2 की मौत 2 घायल

खबर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल में देर रात एक वाहन खाई मे गिरा , SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामलाशुक्रवार को देर रात SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने समस्त जिलाधिकारियों व पूर्व सैनिकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अग्निपथ योजना के संबंध में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया


उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे।


वाहन पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। मोके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत


02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :- UK12F8383

SDRF टीम का विवरण मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल, मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला,आरक्षी अनिल चौहान,पैरामीडिक्स अनूप रावत,चालक महिपाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999