25 लाख नई नौकरियां, किसानों का कर्ज माफ, बीजेपी ने महाराष्ट्र में जारी किया संकल्प पत्र

खबर शेयर करें -

BJP issued resolution letter in Maharashtra

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे -वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

बीजेपी का संकल्प पत्र

  • युवाओं के लिए 25 लाख नई नौकरियों का वादा
  • महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा
  • किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
  • किसानों के लिए भावांतर योजना लाएगी
  • वृद्ध पेंशन योजना-सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी
  • स्कील सेंटर खोले जाएंगे
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एकता मंच ने छात्र असहयोग आंदोलन का ऐलान साथ ही युवाओं का आह्वान किया जागो जागो कब तक इंतजार राज्य के पढ़े-लिखे युवाओं का देखें वीडियो


कब है महाराष्ट्र में चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 के लोकसभा चुनान में बीजेपी को 122 शिवसेना को 63 और कांग्रेस को 42 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा पर किया हमला, मौके पर मौत; आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999