बीएसएफ में 2788 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती ,

खबर शेयर करें -

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए BSF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bsf.gov.in/Home?LangId=dHJ1ZQ== पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_78 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा.
इसमें से पुरुषों के लिये 2651 पद हैं और मह‍िला उम्‍मीदवारों के लिये तय पदों की संख्‍या 137 है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ

यह भी पढ़ें -  हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक,1 की इलाज के दौरान मौत, एक घायल


ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 15 जनवरी 2022ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 2788


योग्यता मानदंड

उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.

आयु सीमा


उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे के बाद कांग्रेस और सपा ने बांटी मिठाई…

वेतन

उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999