सड़क हादसे में 3 की मौत

खबर शेयर करें -

विकासनगर से रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसा रविवार शाम करीब सात बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन छिबरौ पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने की जिलाधिकारी से नहर कवर कर बाई-पास चौड़ीकरण हेतु धन स्वीकृति की माँग रखी

मृतकों का विवरण
एसडीआरएफ की टीम ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश, रोहित निवासी हिमाचल प्रदेश और मनमोहन सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - संपर्क क्रांति का संचालन सप्ताह में इन तीन दिन रहेगा बंद, जानिए अन्य ट्रेनों को लेकर भी रेलवे ने किया शेड्यूल जारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999