बाइक से स्टंट करने वालों पर 3 लाख जुर्माना, ये है तैयारी

खबर शेयर करें -

सड़कों पर बाइक से स्टंट करने वालों पर देहरादून पुलिस कड़ी सख्ती करने जा रही है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस का कहना है कि सड़कों पर स्टंट करने वाले और उसकी फोटो वीडियो सोशल साइटों पर अपलोड करने वालों पर तीन लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने यह तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि बाइक पर स्टंट करने वालों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। पिछले एक सप्ताह से 10 ब्लॉगरों को चिह्नित किया गया है। जिन पर सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस उन्हें छह महीने शांतिपूर्ण तरीके से वाहन चलाने के लिए बांड के अधीन करेगी।

यह भी पढ़ें -  काउंटिंग से पांच दिन पहले कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता


उल्लेखनीय है कि स्टंटबाजी के चलते युवा तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। इससे हादसे होने पर कई बार वह जान गंवा बैठते हैं। स्टंट बाजी के कारण कई पर सड़क पर सामान्य तरीके से चल रहे लोग भी दुर्घटना का शिकार होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999