रानीखेत में भर्ती रैली में चौथे दिन 309 युवा दौड़ में सफल

खबर शेयर करें -

रानीखेत:- भर्ती सैन्य अधिकारी कर्नल भास्कर तोमर के अनुसार कुमाऊं के जिलों की चल रही एआरओ की भर्ती के चौथे दिवस सेना के सोमनाथ मैदान मे 1126 युवक ही दौड़ में शामिल हुए। जबकि आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले युवकों की संख्या 1418 थी। इनमें से प्रथम चरण में 309 युवा ही सफल हो पाये। दौड़ में सफल युवाओं का शाररिक परिक्षण हुआ। इसके बाद उन्हें अन्य परिक्षणों से गुजरना होगा।शुक्रवार को सेना भर्ती बंगापानी और गंगोलीहाट के युवकों के लिए है। युवक देश की सेवा में आने के जज्बे के साथ दूर दराज क्षेत्रों से रानीखेत पहुंच रहे हैं। पहली बार सिविल प्रशासन का भर्ती रैली में पूरा सहयोग मिल रहा है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह भर्ती के लिए पहुंच रहे युवाओं के प्रति सतर्कता बरतते हुए सहयोग दे रहा है। मैदान में सुबह 7 बजे युवकों को लिया जा रहा है। सैन्य अधिकारी व सैनिक भर्ती कार्य में जुटे हैं। फिलहाल भर्ती रैली पूर्ण शांतिपूर्वक चल रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अनुसूचित जाति आयोग अध्य्क्ष ने किया नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण पकड़ी अनियमिताएं।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999