कार में 35 पेटियां अंग्रेजी शराब.SOG और पुलिस की कार्रवाई,दो को किया गिरफ्तार,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

खबर शेयर करें -

गैर राज्यों से उत्तराखंड में लाकर शराब तस्करी करने वाले अंतर्राज्य गिरोह का यहां चंपावत पुलिस नें भांडाफोड़, किया है। एसओजी ,एडीटीएफ चम्पावत की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने करीब 2,50,000 कीमत की 420 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक डस्टर कार भी बरामद करी है


घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने बताया कि ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत जनपद चम्पावत के चौकी चल्थी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व एडीटीएफ टीम द्वारा टनकपुर रोड नोलापानी मोड़ के पास जब वाहन संख्या- DL2CAT 4511 निसान टेरेनो डस्टर जांच की तो उसमें 35 पेटी 420 बोतलें पाई गई जब पकड़े गए अभियुक्त नें अपना नाम जयविन्द्र उर्फ ढीला पुत्र स्व0 बनवारी लाल निवासी बी0पी0 मोहल्ला गालिबपुर पो0 रावला थाना जाफरपुर कला जिला कापासेडा बॉर्डर नई दिल्ली तथा विजय सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी बिद्धल, थाना गोहाना सदर, सोनीपथ हरियाणा बताया जो 420 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (35 पेटी) पहाड़ों में ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जा रहे थे जिस पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एसटीएफ को मिली एक और बड़ी सफलता ,अन्तरराज्यीय नशे का सौदागर दबोचा 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां बरामद।


कोतवाली चम्पावत मैं उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया पुलिस पकड़े गए उक्त गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह काफी समय से चम्पावत जनपद व अन्य जनपदों में भी सक्रिय था एसओजी व एडीटीएफ की नजर उक्त गिरोह पर काफी समय से थी। यह गिरोह गैर राज्य हरियाणा ब्रॉड की शराब चम्पावत व उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों में लाकर तस्करी कर रहा था। तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम- क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अभिनव चौधरी STF के उप निरीक्षक सोनू सिंह. दिलबर सिंह.भूवन पाण्डेय. दीपक प्रसाद. विकार अहमद. मनोज बैरी. विनोद जोशी सर्विलांस आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (देहरादून)गौला से निकासी को लेकर आई एक बड़ी और अपडेट. कांटों का वाद लंबित होने के चलते मैन्युअल तरीके से निकासी किए जाने के दिए शासन ने निर्देश।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999