चारधाम यात्रा में अब तक 46 श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून: चार धाम यात्रा करने के लिए विश्व भर के श्रद्धालु हमेशा इच्छुक रहते हैं। लेकिन तीर्थ यात्रियों को अपना ख्याल रखने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस बार अभी तक 46 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। एक बार फिर चार धाम यात्रा कर लौट रहे 2 तीर्थयात्रियों ने हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया है। जिसके बाद यह संख्या कुल 46 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  यहां टापू पर फंसा राजस्थान का युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान


मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के ग्राम चक गोपाल पोस्ट आलम चकबेल्डा प्रताशपुर पूर्वी मेदनीपुर से आई 45 वर्षीय डॉक्टर निमयी पात्रा पुत्री गणेश चंद्र पत्र अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा कर लौट रही थी। तभी चमोली जिले के पांडुकेश्वर में बुधवार की देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  घर में लाश मिलने से मचा हड़कंप

इसके अलावा मध्यप्रदेश के बलदेव बाग जबलपुर के रहने वाले 65 वर्षीय गोकुल प्रसाद चौबे पुत्र जगमोहन प्रसाद चौबे ने भी तपोवन क्षेत्र में गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों शवों को चिकित्सालय प्रशासन ने मोर्चरी में रखवा दिया है। इसी क्रम में अब आप सभी से अपील है कि आप अपना हेल्थ चेकअप करा कर ही चार धाम यात्रा पर आएं और यहां आने के बाद भी अपना बेहद ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें -  भर्ती परीक्षा में घोटाला के पास युवाओं में बढ़ा आक्रोश, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999