काउंटिंग से पांच दिन पहले कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

खबर शेयर करें -

56 लाल कुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़े पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव कैंपेन के दौरान कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों मे लिप्त पाए जाने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर सीधा संदेश देने का प्रयास किया है कि पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों के लिए यही रास्ता होगा। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया है।तीनो ने लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया था , जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  इंस्पायर अवार्ड के लिए नौ विद्यार्थी कालाढुंगी से चयनित

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999