CM Dhami Birthday: जन्मदिन पर जश्न नहीं, आपदा प्रभावितों संग समय बिताएंगे सीएम

खबर शेयर करें -

CM Dhami Birthday

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन (CM Dhami Birthday) को इस बार किसी उत्सव या औपचारिक आयोजन के बजाय सादगी और सेवाभाव को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

सादगी से जन्मदिन मनाएंगे सीएम धामी

बता दें 16 सितम्बर (cm dhami birthday date) यानी कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस दिन को सीएम ने इस बार सादगी से मानाने का फ़ासिला लिया है। सीएम ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है। इस दिन को वे आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में मर्डर: आपसी विवाद के चलते युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है।

यह भी पढ़ें -  General Coach Kalesh: चप्पल दिखाकर धमका रही थी आंटी, जैसे ही युवक की पत्नी को दी गाली, उसने खो दिया आपा और फिर…

सेवा और त्याग की भावना है उत्तराखंड की पहचान: CM

सीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999