18 महीने से सऊदी में पति, यहां प्रेग्नेंट हो गई बीवी… वापस लौटा तो अचानक हो गई मौत, फिर सामने आई रिश्तों के मायाजाल की खौफनाक कहानी

खबर शेयर करें -

सऊदी अरब से लौटे एहसान रजा की हत्या की साजिश उसकी पत्नी शमरीन ने अपने प्रेमी सिराज के साथ मिलकर रची. पति के डेढ़ साल विदेश में रहने के बावजूद पत्नी दो माह की गर्भवती निकली, जिससे अवैध संबंधों का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है और फरार प्रेमी की तलाश जारी है.

18 महीने से सऊदी में पति, यहां प्रेग्नेंट हो गई बीवी... वापस लौटा तो अचानक हो गई मौत, फिर सामने आई रिश्तों के मायाजाल की खौफनाक कहानी
सिराज, शमरीन और एहसान.

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के माहौल से बचकर सऊदी अरब से अपने वतन लौटा युवक मौत के चंगुल से नहीं बच सका. बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन निवासी एहसान रजा दोपहर में घर पहुंचा और उसी शाम सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ. शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पत्नी के पाप और उसकी प्रेगनेंसी ने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया.

भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए शादी के महज तीन महीने बाद ही सऊदी अरब चला गया था. करीब डेढ़ साल तक वहां कड़ी मेहनत कर वह घर पैसे भेजता रहा। 5 मार्च को वह घर लौटा, तो परिवार में खुशी का माहौल था. शाम को इफ्तारी की तैयारी चल रही थी, तभी उसकी पत्नी शमरीन ताज ने फोन कर उसे अपने मायके (दोहमोहनी गांव) इफ्तारी के लिए बुला लिया. पत्नी के बुलावे पर एहसान बाइक से ससुराल के लिए निकला, लेकिन वहां कभी नहीं पहुंचा.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा से पहले सक्रीय हुई सरकार!, सचिव लोक निर्माण ने किया निरीक्षण

एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या

रात 8 बजे तक जब एहसान का फोन नहीं उठा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास एक पुलिया (कलवर्ट) के नीचे एहसान का शव मिला. पुलिस को मौके पर दुर्घटना के कोई निशान नहीं मिले. एहसान के सिर के पीछे गहरा जख्म था, जबकि एक्सीडेंट की स्थिति में चोट सामने की तरफ होनी चाहिए थी. यहीं से पुलिस का शक गहराया और तफ्तीश की सुई हत्या की ओर घूम गई.

यह भी पढ़ें -  खाई में गिरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत, सितारगंज से जा रहा था श्रीनगर

2 माह की गर्भवती निकली पत्नी, पति था विदेश में

पुलिस ने जब एहसान के पिता साबिर आलम से पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी बहू शमरीन और उसके चचेरे भाई सिराज अंजुम के संदिग्ध संबंधों का जिक्र किया. पुलिस ने जब शमरीन को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. शमरीन दो महीने की गर्भवती निकली, जबकि उसका पति एहसान पिछले 18 महीनों से विदेश में था.

अवैध संबंध और खौफनाक साजिश

पुलिस की कड़ी पूछताछ में शमरीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही अवैध संबंध था. पति के विदेश जाते ही दोनों फिर करीब आ गए. इसी बीच शमरीन गर्भवती हो गई. जब उसे पता चला कि पति वापस आ रहा है, तो दोनों के हाथ-पांव फूल गए.

यह भी पढ़ें -  अब यहां 4 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, कोहराम

सिराज उस बच्चे को अपनाना चाहता था और शमरीन पति से छुटकारा पाना चाहती थी. दोनों ने मिलकर एहसान को रास्ते से हटाने की साजिश रची. जैसे ही एहसान सऊदी से घर आया, शमरीन ने उसे फोन कर ससुराल बुलाया. रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सिराज ने एहसान की हत्या कर दी और शव को पुलिया के नीचे फेंक कर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की.

आरोपी प्रेमी फरार, पत्नी पहुंची जेल

हत्या को अंजाम देने के बाद सिराज ने अपने घर जाकर पत्नी को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन राज खुलने के डर से वह पैसे और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मुख्य आरोपी सिराज अंजुम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999