खबर शेयर करें -

यहां हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Sakshi Chhamalwan
Last updated: 2024/01/29 at 11:49 AM
Sakshi Chhamalwan
Share
2 Min Read
विकासनगर में हुआ सड़क हादसा
विकासनगर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कालसी सहिया मोटर मार्ग पर बीती रात रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मुख्य बिंदु
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार
हादसे में चालक की मौत
राजस्व पुलिस को सौंपा मृतक का शव
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार
घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर-कालसी सहिया मोटर मार्ग पर जड़वाला छानी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरफ के जवान मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें

हादसे में चालक की मौत
एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाल कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच राजस्व पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कार सवार व्यक्ति देर रात चंदऊ गांव से वापस अपने घर डूमेट विकासनगर लौट रहा था तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां तेज, अब तक 17 देशों के 60 प्रवासियों ने कराया पंजीकरण

राजस्व पुलिस को सौंपा मृतक का शव
मृतक व्यक्ति की पहचान प्रकाश जोशी निवासी ग्राम डूमेट के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार कालसी थाना क्षेत्र के सहिया चौकी इंचार्ज नीरज कठैत ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति ही सवार था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत होने के चलते शव राजस्व पुलिस को सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  संविधान दिवस आज : कैबिनेट मंत्री ने निकाली पद यात्रा, युवा पीढ़ी को दिलाई संविधान संवत् रहने की शपथ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999