उत्तराखंड में आफत बना मानसून : प्रदेश के 55 सड़कें ठप, PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में इस बार मानसून स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए आफत बनकर बरस रहा है. राज्य के कई जिलों में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है.।।


उत्तराखंड की 55 सड़कें ठप
प्रदेश भर में हुई बारिश के कारण जहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है, वहीं कई ग्रामीण इलाकों की सड़कें पूरी तरह से टूटकर बह गई हैं. पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव पंकज पांडे ने बताया कि इस वक्त राज्य में कुल 55 सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिनमें नेशनल हाईवे, लिंक रोड, ग्रामीण सड़कें और छोटी कस्बाई संपर्क मार्ग शामिल हैं. विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और सड़कें खोलने का कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में ट्रांसपोर्टनगर के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत……………. मचा हड़कंप

90 करोड़ का हो चुका है नुकसान
पंकज पांडे ने बताया कि कई इलाकों में बारिश इतनी तीव्र रही कि मशीनरी तक को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. सचिव ने यह भी बताया कि अब तक इस मानसून में विभाग को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसमें सड़कों की टूट-फूट, पुलों को हुए नुकसान और निर्माणाधीन कार्यों के प्रभावित होने जैसी स्थिति शामिल है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान बना नया चैंपियन, फाइनल में भारत को बड़ो मार्जिन से हराया सारे स्टार खिलाड़ी रहे फ्लॉप- Under 19 Asia Cup 2025
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999