बड़ी खबर- उत्तराखंड का माणा अब देश का आखरी नहीं पहला गांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का माणा गांव बना भारत का पहला गांव, उत्तराखंड के माणा गांव को भारत का आखरी गांव कहा जाता है।लेकिन BRO की पहल से ये गांव अब भारत का पहला गांव बन गया है।

सीमा सड़क संगठन ने सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। 21 अक्टूबर 2022 को माणा में एक आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अंतिम गांव के बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर ठप्पा लगाया था। नरेंद्र मोदी ने कहा था- “मेरे लिए तो बॉर्डर पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है।

यह भी पढ़ें -  विराट कोहली ने वनडे में रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

पहले जिन जगहों को देश के सीमाओं का आखरी अंत मानकर अनदेखा किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। सभी लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है.” इससे पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बता चुके हैं। माणा गांव बद्रीनाथ से लगभग 5 किमी दूर है ।

यह भी पढ़ें -  अजय भट्ट ने बारिश और भूस्खलन को देखते हुए 2 डीएम से की फ़ोन पर बात,दिए निर्देश

उत्तराखंड में बद्रीनाथ से लगभग 5 किमी दूर 3200 मीटर की ऊंचाई पर चमोली जिले में स्थित माणा गांव है। ये खूबसूरत गांव भारत-चीन सीमा से 24 किमी दूर है। भारत में ट्रेकिंग के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माणा गांव को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999