यहां वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

टिहरी में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

टिहरी के कुमेरुडांग के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
मंगलवार देर शाम उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी में कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम में किया वात्सल्य योजना का शुभारंभ, बागेश्वर डीएम ने दिए 12 लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा था।

निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार देर शाम की है। पुलिस को जाखणीधार ब्लाक के अंजनीसैंण क्षेत्र में निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  भैंस खा गई सोने का मंगलसूत्र, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला गया

दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
राजस्व, पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि जब तक बचाव कार्य शुरू किया गया तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस निष्पक्ष/ पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को है तैयार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999