यहां शराब की दुकानों पर औचक चेकिंग अभियान. आबकारी टीम ने तीन दुकानों का किया चालान. दी चेतावनी।।

खबर शेयर करें -

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग और अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शराब की दुकानों पर चलाए गए अभियान के तहत शराब की दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर 3 दुकानों का चालान किया वहीं कई लोगों को चेतावनी भी दी।


जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान द्वारा समस्त आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आबकारी टीम द्वारा आज हरिद्वार बाईपास, मदिरा की दुकान हरबर्टपुर1 एवं 2, रायवाला देसी विदेशी मदिरा की दुकान, हरिद्वार बायपास निकट महिंद्रा शोरूम के पास अवस्थित मदिरा की दुकान, राजपुर रोड एवं जाखण मदिरा की दुकानों का गोपनीय रूप से मदिरा खरीदी गई, जो निर्धारित दरों पर पाई गई। निरीक्षण के दौरान 1 दुकान पर रजिस्टर न भरे होने तथा 2 दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा न होने के कारण दुकानों का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाई कोर्ट ने कहा फिलहाल गौला नदी से ओवरलोड नहीं.जुलाई तक लगाई रोक

औचक निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापन को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा रखने तथा स्टाक एवं सेल रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण की कार्रवाई गतिमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999