यहां मशरूम प्लांट में दर्दनाक हादसा , लोहे की रैक गिरने से दो महिलाओं की मौत- चार घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की के झबरेड़ा से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहां कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की जर्जर छत गिरने से प्लांट में काम कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गई। पुलिस ने मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिनमें दो महिलाओ की मौत हो गई है। जबकि कई घायल है, जिन्हें उपचार के लिए भिजवाया गया है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास एक मशरूम तैयार करने का प्लांट लगा हुआ है। सोमवार की शाम को जब कुछ महिलाएं प्लांट में ही कार्यरत थी, तो अचानक प्लांट की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई ओर कई चोटिल हो गई। जबकि अन्य घायल महिलाओं की संख्या का अभी आंकलन नहीं हो पाया है। मलबा हटने के बाद ही घायलों की संख्या का पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो उनके परिजन भी रोते बिलखते प्लांट में पहुंच गए।

थानाध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया है कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है और छत गिरने के कारणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सूचना पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

मृतक महिलाओं में अमृता पत्नी नरोत्तम निवासी सढौली व सुदेश पत्नी मांगेराम निवासी कोटवाल है, जबकि सुमलेश पत्नि मांगेराम, रूबी पत्नी संजय गंभीर घायल है व ज्योति पत्नी मनोज व सतेन्द्री पत्नी इंद्र सिंह चोटिल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  विद्यालय के शौचालय में 11 वर्षीय छात्रा के साथ सीनियर छात्रों ने किया सामूहिक बलात्कार, दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999