भवाली रोड पर दर्दनाक हादसा : बोल्डर की चपेट में आया स्कूटी सवार, युवक की मौत – साली घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। भवाली रोड पर कैलाखान के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आई स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया, वहीं घायल युवती का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल, हायर सेंटर रेफर।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान श्यामखेत भवाली निवासी 33 वर्षीय रमेश चंद्र आर्य पुत्र गिरीश चंद्र आर्य के रूप में हुई है। वह अपनी साली सपना को इलाज कराने बुधवार को नैनीताल लाए थे। बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से दोनों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें -  अडानी विवाद पर गरमाई सियासत, सरकार पर किया हमला, पुतला दहन का किया ऐलान

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999