शून्य से नीचे पारे में ITBP के जवान बर्फ पर ऐसे दे रहे पहरा,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान उत्तराखंड हिमालय के आसपास शून्य से नीचे के तापमान में गश्त करते दिखे हैं. जानकारी के मुताबिक, 15,000 फीट ऊंचाई पर जवान पहरा दे रहे हैं. सामने आयी वीडियो में कई जवान एक दूसरे के पीछ रस्सी का सहारा लेकर आगे बढ़ते दिखे.दिख रहे जवानों के कंधे पर हथियार लटके हुए हैं और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बर्फ की गहराई जवानों के घुटनों तक है जिस कारण जवानों को आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है लेकिन वो बिना रुके आगे बढ़ते दिख रहे हैं. जवानों का 15हजार फीट ऊंचाई पर बर्फीले इलाके में गश्त करने के वीडियो को देख लोग उनके हौंसले को सलाम कर रहे हैं.बता दें, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन सन 1962 में हुआ था. आईटीबीपी के जवानों को सीमा के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों समेत अन्य ऑपरेशन में तैनात किया जाता रहा है. आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है. इस बल के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं. साथ ही किसी भी हालात व चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है, इसलिए इनको ‘हिमवीर’ के नाम भी जाना जाता है.

ख़बर शेयर करें

यह भी पढ़ें -  एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौट रहे डॉक्टर की सर्पदंश से मृत्यु

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999