स्याल्दे में नदी पार करते समय एक ग्रामीण बह गया,15 घंटे बाद मिला शव

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के विनोद नदी पार करते समय एक ग्रामीण बह गया। काफी खोजबीन के बाद रविवार को उस ग्रामीण का शव बरामद हो पाया। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कैहड़ निवासी 51 वर्षीय भगववत प्रसाद पुत्र बालीराम अपने दो तीन साथियों के साथ शनिवार को मुख्य बाजार आया था। शाम लगभग सात बजे भगवत प्रसाद अपने दो साथियों के साथ अपने गांव की ओर लौट रहा था। तीनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर विनोद नदी को पार कर रहे थे। जैसे ही नदी के दूसरे छोर पर पहुंचते तभी भगवत का हाथ छूट गया और वह नदी में बहने लगा। दोनों साथियों ने भगवत को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उनकी कोशिश नाकाम हो गयी और भगवत बहते-बहते आंखों से ओझल हो गया। बाद में दोनों युवकों ने गांव के लोगों बुलवा लिया। देर रात तक तलाश चलती रही। मगर नदी में भगवत का कोई पता नहीं लग सका।
दूसरे दिन रविवार की सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी की सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद टीम ने लगभग सात किमी दूर गलीगांव के पास नदी के किनारे शव बरामद किया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक राजेंद्रलाल वर्मा, उपनिरीक्षक किरन आर्या, सुरेश अनडोला ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पौड़ी SSP ने किए प्रभारी निरीक्षकों के ट्रांसफर (Transfer), देखें किसे कहां भेजा